Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य के घर चोरी । चोरो ने दो तीन जगह किया हाथ साफ । चोरो ने आसपास के घरो की लगाई कुंदी ।

सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य के घर चोरी । चोरो ने दो तीन जगह किया हाथ साफ । चोरो ने आसपास के घरो की लगाई कुंदी ।

सिंगोली- स्थानीय वार्ड नंबर 4 केशव नगर में निवासरत सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य रामलाल सांगीतला के घर बीती रात चोरों ने धावा बोलते हुए नगदी सहित सोने चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ किया । मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात 1से 3 बजे के बीच चोरो ने दो तीन जगह हाथ साफ किया। परन्तु मुख्य नुकसान रामलाल सांगीतला के यहां हुआ है । रामलाल सांगीतला ने बताया कि हम परिवार सहित मकान की उपरी दूसरी मंजिल पर सो रहे थे पिछे से चोरो ने मकान के निचली मंजिल पर अपना हाथ साफ किया । चोरो ने सबसे पहले आसपास के सभी घरो के बाहर से कुंदी लगा कर आराम से इस घटना को अंजाम दिया।चोरो ने घर में रखी अलमारी एंव दिवान को खंगाल कर उनमे रखे चवदा सौ रुपये नगदी तथा अनुमानित डेढ़ दो लाख रूपये के सोने चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ किया। रात तीन बजे पडोसी बाथरूम करने के लिए उठा तब घर के बाहर कुंदी लगी होने पर कुछ घटना की आशंका पर नजदीकी के रिश्तेदार को बुला कर कुंदी खुलवाने पर घटना की जानकारी मिली तुरंत पुलिस को सूचना दी गई जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर पुरी जानकारी ली । बताया जा रहा है कि चोरो ने नाना मिस्त्री,श्याम लाल लबाना,तथा बुजुर्ग दम्पति प्रभु लाल लबाना के यहां भी हाथ साफ किया है ।चोरो ने बुजुर्ग प्रभुलबान की पत्नी का कपडे से मुंह दबा कर इनके पैन्शन के आये एक हजार रूपये ले गये चोरी की घटना से नगर में दहशत का माहौल है । लोगों का यह भी मानना है कि कहीं चोरों ने इस घटना के माध्यम से नव आगन्तुक थाना प्रभारी को चुनौती तों पेश नहीं की है? ।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]