Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा के साथ हर्षोउल्लास से मनाया जाएगा-श्री श्रीवास्तव स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां संबंधी बैठक सम्पन्न

स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा के साथ हर्षोउल्लास से मनाया जाएगा-श्री श्रीवास्तव स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां संबंधी बैठक सम्पन्न

नीमच 23 जुलाई 2018, जिले में स्वंतत्रता दिवस 15 अगस्त 2018 को परम्परागत् हर्षोउल्लास, राष्ट्रभक्ति एंव पूरीगरिमा के साथ समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। इस मौके पर जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालयों और शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया जाएगा, तथा राष्ट्रीय एंव सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेगें। जिला मुख्यालय नीमच पर स्वंतत्रता दिवस के मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि ध्वजारोहण कर भव्यपरेड की सलामी लेगें, तथा मुख्यमंत्री जी के सदेंश का वाचन करेगें। मार्चपास्ट परेड में सी.आर.पी.एफ., एस.ए.एफ., म.प्र.पुलिस, होमगार्ड, वन, एन.सी.सी. जूनियर एंव सीनियर स्काउट एंव रेडक्रास गाईड दल के साथ ही सी.आर.पी.एफ.बैण्ड भी भाग लेगा। कलेक्ट्रोरेट सभाकक्ष में सोमवार को कलेक्टर श्री राकेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला अधिकारियों की बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कलेक्टर ने लोक निर्माण, शिक्षा, नगरपालिका, विद्युत मण्डल सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों को 15 अगस्त 2018 पर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने, तथा आवश्यक व्‍यवस्थाओं के संबंध मे दायित्व सौपें। बैठक में अपर कलेक्‍टर श्री विनय कुमार धोका, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कमलेश भार्गव, सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में बताया गया, कि नीमच नगरीय क्षैत्र की सभी शैक्षणिक संस्थाओं, कार्यालयों में 8.15 बजे में ध्वजारोहण किया जाएगा। तदश्चात विद्यार्थी, शिक्षक, अधिकारी-कर्मचारी प्रभात फेरी के रूप में प्रातः8.30 बजे तक मुख्य समारोह स्थल पहुंचकर समारोह में भाग लेगें। बैठक में नगरपालिका को समारोह स्थल पर आवश्यक बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। स्वंतत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पी.टी.प्रदर्शन चयन हेतु समिति गठित की गई और समारोह की गरिमा के अनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस हेतु विद्यालय-स्तर पर शिक्षण संस्थाओं द्वारा पूर्व तैयारी करने के निर्देश दिए गए। पी.टी.परेड एंव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पूर्वाभ्यास 5 अगस्त से प्रारम्भ होगा तथा पूर्वाभ्यास के पश्चात अंतिम चयन 13 अगस्त 2018 को किया जाएगा। स्वंतत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्यो के लिए पुरस्कार के लिए नाम 10 अगस्त 2018 तक आमंत्रित किए गऐ है। जिला मुख्यालय सहित सभी स्थानों, शासकीय कार्यालयों और सार्वजनिक भवनों पर 15 अगस्त 2018 को रौशनी की जाएगी। सभी जिला अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया है, कि वे अपने कार्यालयों में ध्वजारोहण के बाद मुख्य समारोह में अनिवार्य रूप से भाग लेगें। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को वितरित की जाने वाली मिठाई की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होने मुख्य समारोह स्थल पर पेयजल, साफ-सफाई व्यवस्था, मय एम्बूलेंस के चिकित्सा दल तैनान करने के निर्देश भी दिए।

मालवांचल

[ View All ]

डोडाचूरा तस्कर को 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02 लाख रूपये अर्थदण्ड।

नीमच केंट को मिली सफलता , बंगला नम्बर 48 में स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त।

नीमच के जवाद में चिन्हित जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरण के अंतर्गत 06 वर्ष के बालक का अपहरण करने वाले आरोपी को 05 वर्ष का सश्रम कारावास।

मारपीट कर नाक तोड़ने वाले ठेकेदार को 06 माह का सश्रम कारावास।

महिला एवं बाल विकास तथा नीमच की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया को भेट की आई.ई.सी.कीट भेट

जिला प्रशासन द्वारा शासकीय जमीनों के संरक्षण की नीमच में बड़ी कार्यवाही , लगभग 38 करोड़ के बाजार मूल्‍य की 4.9 हेक्‍टेयर जमीन को करवाया अतिक्रमण मुक्‍त !

कलेक्‍टर श्री चंद्रा की अध्‍यक्षता में जिला रोगी कल्‍याण समिति की बैठक सम्‍पन्‍न

आर्टिफिशियल इन्‍टलीजेंस (ए.आई.) की मदद से छात्र हो रहे है आत्‍मनिर्भर - श्री सखलेचा

विडियो

[ View All ]