Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • जावद पहुंचा जापानी प्रतिनिधि मंडल, स्कूलों में देखी डिजिटल शिक्षा, खेतों में पहुंच देखा अमरूद, संतरे, अनार और पपिता का बगीचा, आज देंगे उन्नत खेती एवं स्वनिर्भर बनने की जानकारी।

जावद पहुंचा जापानी प्रतिनिधि मंडल, स्कूलों में देखी डिजिटल शिक्षा, खेतों में पहुंच देखा अमरूद, संतरे, अनार और पपिता का बगीचा, आज देंगे उन्नत खेती एवं स्वनिर्भर बनने की जानकारी।

जावद। जापान का प्रतिनिधि मंडल गुरूवार की सुबह 11 बजे जावद पहुंचा। जावद से जापान होकर आए युवाओं ने होटल वृंदावन में प्रतिनिधि मंडल का स्वागत कर अगवानी की। दोपहर करीब 12 बजे जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के साथ प्रतिनिधि मंडल पॉलीटेक्निक कॉलेज पहुंचा। यहां कम्प्यूटर लेब एवं अन्य विषय की लेब देखने के साथ ही कॉलेज में चल रहे ट्रेड की जानकारी ली। प्राचार्य माधवी जाधव ने कॉलेज में चल रहे ट्रेड की जानकारी दी। पॉलीटेक्निक कॉलेज से प्रतिनिधि मंडल नयागांव रोड स्थित मॉडल स्कूल पहुंच। यहां छात्राओं ने रंगोली बनाकर अतिथियों का स्वागत किया। यहां केमिस्ट्री लेव और वॉटर हार्वेस्टींग सिस्टम देखा और बच्चाें के साथ बैठकर डिजिटल शिक्षा की जानकारी ली। यहां से जापानी दल शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पहुंचा। यहां चल ट्रेड का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से चर्चा की। इस दौरान बर्जन ग्रुप ऑफ कम्पनी के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राजेन्द्र कौड़ा,भाजपा जिला महामंत्री श्याम काबरा, मंडल अध्यक्ष शांितलाल बग्गड़, जावद नगर अध्यक्ष कैलाश प्रजापत, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र अहीर, कमलेश सारडा, संजीव शर्मा, सुखलाल सेन, साेहनलाल माली, जयप्रकाश पांडला, सचिन गोखरू आदि उपस्थित थे। *जापानी भाषा में किया स्वागत* कन्या शाला पहुंचने पर छात्राओं ने जापानी भाषा में जापानी प्रतिनिधि मंडल का स्वागत किया। यहां प्रतिनिधि मंडल ने डिजिटल शिक्षा के साथ ही अटल टिंकरिंग लेब, आरओ सिस्टम देखा। प्राचार्य मुकेश जैन ने डिजिटल शिक्षा के साथ ही स्कूल में चल रही अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। *खेतों में पहुंच देखा बगीचा* जापानी दल किसानों के खेतों में भी पहुंचा। शाम करीब 4.30 बजे जापानी दल उपरेडा रोड स्थित रामिबलास पाटीदार के खेत पर पहुंचा। यहां संतरे का बगीचा देख और उसकी जानकारी ली। वहीं पास में मुकेश पाटीदार के द्वारा जैविक खाद तैयार किया जा रहा है इसका भी निरीक्षण किया। वहीं अन्य किसानों के खेत में पहुंच अमरूद और पपिता का बगीचा भी देखने के साथ ही किसान को उन्नत खेती की जानकारी दी। इस दौरान विशाल चौहान, रमेश प्रजापत, इल्लू मोडा, मोटू ऐरन, विमल नरवाडिया आदि उपस्थित थे। *मोडी माताजी पहुंच की आरती* शाम करीब 7 बजे जापानी दल एवं विधायक सखलेचा प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मोडी माताजी पहुंचे। मंदिर में आरती चल रही थी। विधायक सखलेचा एवं जापानी दल ने दर्शन करने के साथ ही माताजी की आरती की। यहां विधायक सखलेचा ने मंदिर से जुडी आस्था मंदिर में बनी प्रसिद्ध बावडी के संबंध में जानकारी दी। मंदिर समिति ने माताजी के दूप्पटा भेंट कर सभी अतिथियों का स्वागत किया। *मंडी में समारोह आज* जावद कृषि उपज मंडी में 18 अक्टूबर की सुबह 11 बजे इंडो जापान फ्रेंडशिप ग्रुप के तहत जावद के विकास की खोज कार्यक्रम होगा। इसमें जापानी प्रतिनिधी मंडल का मार्गदशर्न प्राप्त होगा। विधायक सखलेचा ने बताया कृषि, औद्योगिक, शिक्षा, स्वास्थ्य आधारित जावद के विकास की खोज के क्रियान्वयन हेतू जापान के एक शिष्टमंडल का जावद आगमन हुआ है। समारोह में दल जापानी तकनिकी की जानकारी देगा। वहीं जावद विधानसभा की सरवानिया महाराज, डीकेन और अठाना परिषद के साथ अनुबंध हस्ताक्षर करेगा। जिसमें परिषद तकनिकी ज्ञान प्राप्त कर कैसे स्विनर्भर बन सकती है इसकी जानकारी जापानी प्रतिनिधि मंडल सांझा करेगा। वहीं जावद के युवाओं को भी स्विनर्भर बनने की जानकारी दी जाएगी। िकसानों को उन्नत खेती की भी जानकारी देंगे। *मेधावी विद्यार्थियों को करेंगे सम्मािनत* मंडी में आयोजित कार्यक्रम मेधवी विद्यार्थियों को भी सम्मनित किया जाएगा। उन्हें प्रमाण पत्र वितरीत करेंगे। जावद विधायक हर साल सरकारी स्कूल में कक्षा 10 एवं 12 वीं में 80 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करते है। ताकि बच्चों में कॉम्प्टीशन की भावना जाग्रत हो। कक्षा 10 वीं में 80 फीसदी अंक लाने वाले को 3000 रूपए तो कक्षा 12 वीं वालाें को 5000 रूपए की राशि दी जाती है। वर्ष 2019-20 में कक्षा 10 व 12 वीं में करीब 300 विद्यािर्थयों ने 80 से अधिक अंक प्राप्त किए है। शिक्षा विभाग से प्राप्त सूची अनुसार सभी बच्चों के खाते में राशि भी जमा करा दी गई है। अब मंडी में आयोजित समारोह में इन विद्यार्थियों काे प्रमाण पत्र वितरीत कर सम्मान किया जाएगा।

मालवांचल

[ View All ]

जिले में अब तक औसत 939 मि.मी. वर्षा दर्ज

खेत में से ट्रैक्टर निकालने के विवाद को लेकर सरिये से मारपीट करने वाले तीन आरोपीगण को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास।

नीमच जिले के जमुनिया खुर्द, गिरदौड़ा, रेवली देवली, जवासा और सावन में विधिक सहायता शिविर आयोजित किए गए , लगाये 350 से अधिक पौधे ।

प्रशासन द्वारा नीमच जिले में  शासकीय जमीनों के संरक्षण अभियान द्वारा ग्राम कुंतली मे 3 करोड़ रुपए मूल्य की 29 हेक्टेयर जमीन से हटाया अतिक्रमण

जिले में खरीफ के लिए पर्याप्‍त मात्रा में उर्वरक उपलब्‍ध है , कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने किया जैतपुरा में उर्वरक गोदाम सह नगद विक्रय केंद्र का निरीक्षण

राजस्व के दल ने ग्राम विशन्या में शमशान भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया

विवाहित बेटी की मौत पर जलियां निवासी पिता ने नीमच एसपी से लगाई न्याय की गुहार।

मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने समाधान ऑनलाईन में की जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति की समीक्षा

विडियो

[ View All ]