Follow Us

  • Home
  • /
  • राजनीती
  • /
  • राकांपा-कांग्रेस और भाजपा दोनों ने कहा सरकार हमारी बनेगी

राकांपा-कांग्रेस और भाजपा दोनों ने कहा सरकार हमारी बनेगी

मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर स्थितियां अब भी स्पष्ट नहीं हैं। कांग्रेस-राकांपा-शिवसेना को मिलाकर बनी 'महाशिवआघाड़ी' अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे है। वहीं, भाजपा नेताओं का दावा है कि भाजपा के सिवाय और किसी की सरकार नहीं बन सकती है। 'महाशिवआघाड़ी' के सबसे बड़े रणनीतिकार माने जाने वाले राकांपा प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार को नागपुर प्रेस क्लब में कहा कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। पवार के मुताबिक, कांग्रेस-राकांपा-शिवसेना की यह सरकार न सिर्फ बनेगी, बल्कि अपना कार्यकाल भी पूरा करेगी। पवार ने राज्य में मध्यावधि चुनाव की संभावना से साफ इन्कार करते हुए कहा कि हम सब राज्य में स्थिर सरकार बनाना चाहते हैं। उससे पहले तीनों दलों के न्यूनतम साझा कार्यक्रम और अन्य मसलों पर चर्चा जारी है। मुख्यमंत्री किसका होगा, इस सवाल का जवाब देते हुए पवार ने शिवसेना का नाम लिए बिना कहा कि जिसकी मुख्यमंत्री पद की मांग होगी, उस पर विचार किया जाएगा। लेकिन पवार की ही पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक स्पष्ट कर चुके हैं कि 'महाशिवआघाड़ी' की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री पद शिवसेना को दिया जाएगा। मलिक ने कहा है कि मुख्यमंत्री पद की वजह से ही शिवसेना राजग गठबंधन से अलग हुई है। वहां शिवसेना का अपमान हुआ है। इसलिए नए बने गठबंधन में मुख्यमंत्री पद उसे ही मिलेगा। इससे पहले कांग्रेस नेता माणिकराव ठाकरे भी मुख्यमंत्री का पद शिवसेना को दिए जाने की बात कह चुके हैं। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने भी शुक्रवार को फिर मुख्यमंत्री शिवसेना का ही बनने की बात न सिर्फ दोहराई, बल्कि अगले 25 साल तक शिवसेना का ही मुख्यमंत्री बने रहने का भी दावा किया। दूसरी ओर, कांग्रेस-राकांपा के साथ-साथ शिवसेना की भी प्रतिद्वंद्वी बन चुकी भाजपा अब भी अपना मुख्यमंत्री बनाने के दावे पर अडिग दिख रही है। मुंबई में चल रही भाजपा की तीन दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन उसके प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि राज्य में जिसके पास 119 विधायक हैं, उसे साथ लिए बिना किसी की सरकार बन ही नहीं सकती। इसलिए सरकार तो भाजपा के ही नेतृत्व में बनेगी। गौरतलब है कि भाजपा को विधानसभा चुनाव में 105 सीटें मिली हैं और उसको 14 निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा सरकार बनाने की कोशिशों पर तो चर्चा कर ही रही है, भविष्य में मध्यावधि चुनाव होने की स्थिति के लिए आगे की रणनीति भी बना रही है। बैठक में भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य भाजपा एक करोड़ 42 लाख मतों के साथ प्रदेश में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। वह 164 सीटों पर लड़कर 105 सीटों पर जीती है। हारी हुई 59 सीटों में से 55 पर वह नंबर दो पर है। अन्य दलों से भाजपा में आए 26 उम्मीदवारों में से 16 जीते है। दरअसल, भाजपा ये आंकड़े अपने कार्यकर्ताओं को बताकर भविष्य के लिए उनका मनोबल ऊंचा रखना चाहती है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]