Follow Us

  • Home
  • /
  • मनोरंजन
  • /
  • विदेश की फ्लाइट से भारत पहुंची ही थी Singer, घर पहुंचने से पहले कार टकरा गई टैंकर से

विदेश की फ्लाइट से भारत पहुंची ही थी Singer, घर पहुंचने से पहले कार टकरा गई टैंकर से

विदेश की फ्लाइट से भारत पहुंची ही थी Singer, घर पहुंचने से पहले कार टकरा गई टैंकर सेPlayback Singer Geeta Mali लंबे समय बाद अमेरिका से भारत लौटी थीं और यह बात उनकी आखिरी फेसबुक पोस्ट से जाहिर होती है। मराठी फिल्म इंडस्ट्री की Playback Singer Geeta Mali की कार दुर्घटना में मौत हो गई है। यह दुर्घटना मुंबई-आगरा हाईवे पर हुआ। गीता के साथ उनके पति विजय माली भी थे जो कि गंभीर रूप से घायल हो गए। गीता की कार सड़क किनारे खड़े एक ऑइल टैंकर में घुस गई थी। यह कपल एयरपोर्ट से नासिक के लिए रवाना हुआ था लेकिन दोनों इस सफर को पूरा नहीं कर पाए। बता दें कि कुछ घंटों पहले ही सिंगर भारत पहुंची थीं। यह बात उनके सोशल मीडिया पोस्ट से पुष्ट हो जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गीता की मौके पर ही मौत हो गई थी। विजय को शाहपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब उनकी कार शाहपुर पहुंची, तो सड़क पर एक कुत्ता सामने आ गया। उसे बचाने में विजय ने तेजी से बायां टर्न लिया जिसके कारण कार ऑइल टैंकर से भिड़ गई। ढ़ें इस हादसे से कुछ समय पहले ही गीता ने एक हंसी-खुशी फेसबुक पोस्ट किया था। जिसमें वह भारत लौटने की खुशी जाहिर कर रही थी। यह तस्वीरें एयरपोर्ट की थी। गीता अमेरिका में अपना शो करके गुरुवार को पहुंची थीं। वह दो महीने से अमेरिका में ही थी और इसलिए पोस्ट में जिक्र किया था कि लंबे समय बाद घर लौटकर बहुत खुश हूं। इससे पहले 12 नवंबर को गीता ने एक पोस्ट की थी जो कि एम्स्टर्डम की थी। उन्होंने पोस्ट में एयरपोर्ट पर तस्वीरें खिंचवाई थी और बताया था कि एम्स्टर्डम क्रिसमस के लिए तैयार है। उन्होंने लिखा था कि यहां घूमना-फिरना शानदार अनुभव रहा और इसी पोस्ट में उन्होंने दो महीने बाद भारत लौटने की खुशी जाहिर की थी। IIFF International Film Festival द्वारा आयोजित America Tour 2019 उनका लास्ट शो था। उन्होंने फ्लोरिडा, वर्जीनिया, जॉर्जिया, दक्षिणी कैरोलिना, उत्तरी कैरोलिना में परफॉर्मेंस दी थी। बता दें कि गीता ने कुछ मराठी फिल्मों में गाने गाए हैं और उन्होंने खुद के म्यूजिक एल्बम्स भी बनाए थे। वह अपनी ट्रिप को लेकर फैंस को अपडेट करती रहती थी। गीता ने मुंबई यूनिवर्सिटी से इंडियन क्लासिकल म्यूजिक में मास्टर्स किया था। वे अपना एक म्यूजिकल बैंड भी चलाती थी जिसका नाम 'गंगा' था।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]