Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • सभी ग्रामों में पंचायतें स्‍वच्‍छ सर्वेक्षण की आवश्‍यक तैयारी करे-श्री श्रीवास्‍तव कलेक्‍टर ने दिए अधिकारियों को बैठक में निर्देश

सभी ग्रामों में पंचायतें स्‍वच्‍छ सर्वेक्षण की आवश्‍यक तैयारी करे-श्री श्रीवास्‍तव कलेक्‍टर ने दिए अधिकारियों को बैठक में निर्देश

नीमच 25 जुलाई 2018] जिले में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 हेतु कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्‍यक्षता में बैठक सम्‍पन्‍न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी जिला] ब्लाक अधिकारियों को अवगत कराया कि जिले में एक अगस्त से 30 अगस्त के मध्य ग्रामीण क्षेत्र की साफ-सफाई का सर्वेक्षण केन्द्रीय जाच दल द्वारा किया जावेगा। दल द्वारा ग्रामों की शालाओं] आंगनवाडी केन्द्रों] स्वास्थ्य केन्द्रों] धार्मिक स्थलों] हाट बाजार] तथा प्रमुख सार्वजानिक स्थलों की साफ-सफाई का जायजा एवं ग्रामीणों से चर्चा कर फीड बैक लिया जावेगा। बैठक में कलेक्‍टर ने निर्देश दिए है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ग्राम पंचायतों के माध्यम से उक्त स्थलो की साफ-सफाई का अभियान चलाने और सार्वजनिक स्थलों पर कूडा फेकने वालों पर दंडात्मक कार्यवाही कराए। सभी सार्वजनिक स्थल साफ सुथरे हो] सभी ग्रामों में ग्राम स्तर पर सभी पंचो] शाला शिक्षकों] आंगनवाडी कार्यकर्ता] सरपंच] सचिव] रोजगार सहायक] आशा कार्यकर्ता आदि सभी मैदानी अमले की भी ग्राम सभा के माध्यम से बैठक लेकर सभी को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण में बच्चों के बीच जाकर सभी को सर्वेक्षण में किए जाने वाले कार्यो के बारे में अवगत करावे। कलेक्‍टर ने जिला शिक्षा अधिकारी और जिला परियोजना समन्वयक को स्कूल भवनों] प्रांगण] शौचालयों की साफ-सफाई हेतु अभियान चलाकर व्यवस्थित करवाने के निर्देश दिये । सभी स्कूलों एवं आंगनवाडी केन्द्रों में साफ-सफाई व शौचालय साफ सुथरा एवं उपयोग लायक बनाने के निर्देश संबंधित विभाग प्रमुख को दिए। कार्यालय समय के दौरान शाला] आंगनवाडी शौचालय पर ताला न लगा हो] ताला लगा पाया जाता है] तो संबंधित जिम्मेदार पर कार्यवाही करने के निर्देश भी कलेक्‍टर ने दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश भार्गव द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के प्रस्तावित कार्यो के अंकों के बारे में अवगत कराया गया और जनपद व ग्राम स्तर पर प्रेरकों] मनरेगा वी.एस.ए.] जनप्रतिनिधि] मिडिया के सहयों से की जाने वाली गतिविधि और सर्वे में सिटीजन फीडबैक के लिए किए जाने वाले कार्यो की जानकारी दी गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी] कार्यपालन यंत्री लो.स्वा.यात्रिकी विभाग] कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा] जिला शिक्षा अधिकारी] जिला परियोजना समन्वयक] मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नीमच एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मनासा और जनपद के विकास खण्ड स्त्रोंत समन्वयक] सहायक यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा] लोक सेवा यांत्रिकी] ब्लाक समन्वयक] विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]