Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • जानिए कारण अयोध्या केस में अब मुस्लिम पक्षों के लिए नहीं लड़ेंगे राजीव धवन

जानिए कारण अयोध्या केस में अब मुस्लिम पक्षों के लिए नहीं लड़ेंगे राजीव धवन

अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर कर दी गई है, लेकिन अब तक सुन्नी वक्फ बोर्ड (Sunni और अन्य मुस्लिम पक्षों के वकील रहे राजीव धवन का नाम कहीं नहीं आया। अब साफ हुआ है कि मुस्लिम पक्षों ने राजीव धवन की सेवाएं नहीं लेने का फैसला किया है। मंगलवार सुबह खुद राजीव धवन ने यह खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि जमीयत ने एजाज मकबूल के जरिए याचिका दायर करवाई है। जमीयत को अधिकार है कि वे किसी अपना वकील चुनते हैं। अब मैं रिव्यू पीटिशन में नहीं हूं, लेकिन मौलाना महमूद मदनी के इस बयान से खुश नहीं हूं जिसमें उन्होंने कहा है कि राजीव धवन की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए उनकी सेवाएं नहीं ली जा रही हैं। यह बकवास है। बता दें, अयोध्या केस में राजीव धवन शुरू से मुस्लिम पक्ष के वकील रहे हैं। इस दौरान वे कई बार चर्चा में रहें। आखिरी दिनों में उस समय उनका विरोध तब शुरू हुआ जब राम मंदिर पर हिंदू पक्ष द्वारा पेश किया गया नक्शा उन्होंने फाड़ दिया था। देशभर में उनका विरोध हुआ था और पुलते फूंके गए थे। जनवरी 2019 की एक सुनवाई में उन्होंने संवैधानिक पीठ में जस्टिस यूयू ललित को शामिल किए जाने पर सवाल उठा दिया था। उन्होंने कहा था- जस्टिस ललित 1994 में राम मंदिर से जुड़े केस में ही भाजपा नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के लिए बतौर वकील कोर्ट में पेश हुए थे। इसके बाद केस की सुनवाई टल गई थी

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]