Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • महिला डॉक्टर की बहन, पिता बोले- बेटी की आत्मा को शांति मिली ! 27 नवंबर की घटना से दुखी पीड़िता का परिवार अब खुशी जाहिर कर रहा है।

महिला डॉक्टर की बहन, पिता बोले- बेटी की आत्मा को शांति मिली ! 27 नवंबर की घटना से दुखी पीड़िता का परिवार अब खुशी जाहिर कर रहा है।

हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। इसके बाद पीड़िता के परिवार ने खुशी जाहिर की है। महिला डॉक्टर के पिता ने कहा है कि पुलिस ने 10 दिन के अंदर ही यह एनकाउंटर करके बेटी की आत्मा को शांति पहुंचाई है। मैं सरकार और पुलिस का धन्यवाद करना चाहता हूं। वहीं महिला डॉक्टर की बहन तो यह खबर सुनकर अपने बिस्तर से उछल पड़ी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने रिकॉर्ड टाइम में यह कार्रवाई की है। महिलाओं के खिलाफ अपराध को अंजाम देने वालों के खिलाफ ऐसा ही सलूक होना चाहिए। इससे अपराधियों के मन में पुलिस और कानून का डर बैठेगा तथा वे अपराध को अंजाम देने से पहले सोचेंगे। कुल मिलाकर महिला डॉक्टर का परिवार इस कदम से खुश है। हालांकि पीड़ित परिवार के एक रिश्तेदार कहना है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री उनसे मिलने नहीं आए, इसकी कसक उनके मन में जरूर है। बता दें, 27 नवंबर को महिला की स्कूली पंक्चर हो गई थी, जिसके बाद मदद करने के बहाने आरोपी आए थे और उन्होंने पीड़िता के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर एक ब्रिज के नीचे ले जाकर जला दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी थी। फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित की गई थी।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]