11 केंद्रों पर सुबह आठ बजे से मतगणना शरू होगी और दोपहर तक परिणाम सामने आ जाएगा। बीती 5 दिसंबर को 15 सीटों पर हुई थी विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग। एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया था कि येदियुरप्पा सरकार बाजी मार रही है। कर्नाटक में विधानसभा उपचुनाव के लिए 15 सीटों पर मतगणना जारी है। भाजपा के मुख्यमंत्री बीएश येदियुरप्पा को अपनी सरकार बचाने के लिए 6 सीटों की दरकार है। 5 दिसंबर को हुए मतदान में 67.91 फीसद मतदाताओं ने अपने अधिकार का इस्तेमाल किया था। कांग्रेस और JDS के 17 विधायकों के विद्रोह के बाद जुलाई में एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार गिर गई थी और भाजपा को सत्ता में आने का मौका मिला। अयोग्य ठहराए गए इन्हीं विधायकों की खाली सीटों पर उपचुनाव कराए गए हैं। पिछले चुनावों में 15 में से 12 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी जबकि 3 सीटें जेडीएस के खाते में गई थईं। सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा को इनमें से कम से कम छह सीटों की दरकार है। हाई कोर्ट में मामला लंबित रहने के कारण विधानसभा में दो सीटें अभी तक खाली हैं। इन सीटों के लिए उपचुनाव नहीं कराया गया है। 10:13 AM चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा 10 सीट पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस और जेडीएस दो-दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। एक सीट निर्दलीय के खाते में जा सकती है। 09:43 AM 9:40 बजे: भाजपा 10 सीटों पर आगे, 2 पर कांग्रेस और 2 पर जेडीएस आगे है। एक सीट निर्दलीय के खाते में जाती दिख रही है। 09:25 AM कौन-सी पार्टी किस सीट पर आगे भाजपा : हिरेकर, रानीबेनूर, येलापुर, चिक्काबल्लापुर, विजयनगर और महालक्ष्मी लेआउट। कांग्रेस: शिवाजीनगर, हुनासुरु जेडीएस: केआर पेटे और यशवंतपुरा। निर्दलीय: होसाकोटे 09:22 AM सुबह 9:21 बजे भाजपा 10 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस और जेडीएस के खाते में दो-दों सीट जाती नजर आ रही है। 09:15 AM शिवाजी नगर सीट पर कांग्रेस के रिजवान अरशद आगे चल रहे हैं। कुल मिलाकर 15 सीटों पर काउंटिंग जारी है, जिनमें से 11 पर भाजपा प्रत्याशी आगे बता गए हैं। 09:14 AM चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, येल्लापुर, चिक्काबल्लापुर विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं शिवाजीनगरऔर हुनसुरू कांस्टीट्यूशन्स में कांग्रेसत तो केआर पीट में जेडीएस प्रत्याशी आगे है। 09:00 AM शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे चल रही है। पार्टी को 15 में 11 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। 2 सीटें कांग्रेस के खाते में जाती दिख रही हैं, वहीं एक पर जेडीएस का प्रत्याशी आगे चल रहा है। 08:35 AM कर्नाटक में इसलिए हुए थे उपचुनाव राज्य में कांग्रेस और जेडीएस के 17 विधायक बागी होकर भाजपा में शामिल हो गए थे, जिनके दम पर ही भाजपा ने कुमारस्वामी सरकार को हटाकर बीएसे येदियुरप्पा की सरकार बनाई थी। कांग्रेस और जेडीएस के अयोग्य ठहराए गए इन्हीं विधायकों की सीटों पर यह चुनाव हुआ है। 08:17 AM कर्नाटक में मतगणना शुरू हो गई है। थोड़ी देर में पहला रुझान सामने आ जाएगा। सभी की नजर भाजपा और उसके मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पर है, जिन्हें सरकार बचाने के लिए 15 में से 6 सीटों पर जीत की दरकार है। 07:59 AM कर्नाटक में मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। बेंगलुरू में होने वाली इस मतगणना के लिए बेंगलुरू में 11 सेंटर बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा के पुख्ता इंंतजाम भी किए गए हैं। मतगणना से पहले भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस के नेता जुटने लगे हैं। 07:26 AM समझिए विधानसभा का पूरा गणित आज के उपचुनावों के नतीजों के बाद कर्नाटक विधानसभा में विधायकों की कुल संख्या 222 हो जाएगी, और बहुमत का आंकड़ा 112 हो जाएगा। भाजपा के पास इस समय 106 विधायक हैं। जबकि विपक्षी कांग्रेस-जद (एस) को 101 विधायकों का समर्थन प्राप्त है, जिसमें बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक भी शामिल हैं। येदियुरप्पा को सरकार बचाने के लिए 6 विधायको की जरूरत है। 07:24 AM जिन 15 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आएंगे, उनमें शामिल हैं - अथानी, चिकबल्लापुर, गोकक, हायरकेरुर, होसाकोटे, हुनासुरू, कागवाड़, केआर पुरा, कृष्णरहपेटे, महालक्ष्मी लेआउट, रानीबिनूर, शिवाजीनगर, विजयनगर, येलापुर और यशवंतपुर।
कर्नाटक में मतगणना जारी, शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे, येदियुप्पा सरकार बचने के संकेत
