Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • रतनगढ में गुंजालिया में स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यशाला संपन्न लोगो को दी होम कम्पोस्टिंग की जानकारी

रतनगढ में गुंजालिया में स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यशाला संपन्न लोगो को दी होम कम्पोस्टिंग की जानकारी

रतनगढ@ नगर परिषद रतनगढ़ के अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंदड़ा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन कुमार फुल फकीर के दिशानिर्देशानुसार स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में रतनगढ़ को नंबर वन बनाने के लिए सिद्धिविनायक वेस्ट मैनेजमेंट एवं नगर परिषद रतनगढ़ के सहयोग से रतनगढ के वार्ड क्र.15 गुंजालिया में स्वच्छता कार्यशाला का आयोजन रखा गया जिसमें एनजीओ अधिकारी गोपाल नागर द्वारा उपस्थित सभी लोगो को बताया की स्वच्छ भारत अभियान 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी के जन्मदिन पर दिल्ली के लाल किले से शुरू किया गया आज यहां पूरे देश में चलाया जा रहा है स्वच्छता के बारे में बताया कि गीला कचरा सूखा कचरा किस तरह अलग अलग करके न.प.की कचरा गाड़ी में डालना चाहिए इस अवसर पर नगर परिषद रतनगढ के स्वच्छता पर्यवेक्षक घनश्याम सैन द्वारा सभी को सरकार द्वारा पोलिथिन प्रतिबंध के बारे मे जानकारी देते हुए यह बताया गया कि भारत सरकार द्वारा 2 अक्टूबर 2019 से पूरे देश में प्लास्टिक की थैलियां पोलिथिन पूरी तरह से बंद कर दी गई है अतःआप जब भी बाजार में कोई भी खाद्य सामग्री, सब्जीया, फल-फ्रूट या अन्य वस्तु लेने जाए तो घर से कपड़े की थैली अपने साथ लेकर जाए। इस अवसर पर स्वच्छता के 12 सवालों के बारे में भी सभी लोगों को बताया गया एवं 3r प्रोसेसिंग रीयूज रिड्यूस एवं रीसायकल के बारे में बताया कि हम वेस्ट हो चुकी चीजों को किस तरह से यूज कर सकते हैं एवं उनको किस तरह से रीसायकल किया जा सकता है उपस्थित सभी लोगों को होम कंपोस्टिंग के बारे में भी बताया गया एवं अतं मे सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई इस दौरान उपस्थित पार्षद पति तेजपाल मीणा ने सभी से अनुरोध किया की स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में सभी अपना सहयोग करें एवं रतनगढ़ को नंबर वन बनाएं इस दौरान भूपेंद्रसिंह, मोहनलाल रघुवीरसिंह गोपालसिंह आदि भी मौजूद रहे l

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]