Follow Us

  • Home
  • /
  • राजनीती
  • /
  • कांग्रेस से नाराज शिवसेना, बताया - रोड़े अटकाने और अनुशासन की कमी वाली पार्टी, कांग्रेस ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दीहै।

कांग्रेस से नाराज शिवसेना, बताया - रोड़े अटकाने और अनुशासन की कमी वाली पार्टी, कांग्रेस ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दीहै।

महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने मिलकर सरकार तो बना ली, लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार होते ही तनातनी शुरू हो गई है। कांग्रेस के वे नेता नाराजगी जाहिर कर चुके हैं, जिन्हें उद्धव कैबिनेट में जगह नहीं मिली। पुणे में तो तोड़फोड़ भी की गई। अब शिवसेना ने इस बहाने कांग्रेस पर निशाना साधा है। पार्टी मुखपत्र 'सामना' में लिखा गया है कि कांग्रेस में अनुशासन की कमी है। यह पार्टी रोड़े अटकाती है। बता दें, करीब 33 दिन पहले यह खिचड़ी सरकार बनी है और सरकार बनने के बाद यह पहला मौका है जब शिवसेना ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। फिलहाल कांग्रेस की ओर से प्रतिक्रिया नहीं आई है। मालूम हो, बीती 30 दिसंबर को महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार हुआ था। तब शिवसेना के 12, एनसीपी के 14 और कांग्रेस के 10 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद पृथ्वीराज चव्हाण, नसीम खान, प्रणीति शिंदे, अमीन पटेल और संग्राम थोराट जैसे नेता नाराज बताए गए। संग्राम थोराट के समर्थकों ने तो पार्टी के पुणे कार्यालय में तोड़फोड़ भी की। ये नेता केंद्रीय नेतृत्व के करीबी मल्लिकार्जुन खड़गे पर आरोप लगा रहे हैं। इनका कहना है कि खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को गलत जानकारी दी, जिससे वे नेता मंत्री बन गए, जिन पर चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप था। कांग्रेस की ओर से जिन 10 विधायकों मंत्री पद दिया गया, उनमें शामिल हैं - अशोक चव्हाण, केसी पाडवी, विजय वादीतिवार, अमित देशमुख, सुनील केदार, यशोमति ठाकुर, वर्षा गायकवाड़, असलम शेख, सतेज पाटिल और विश्वजीत कदम।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]