Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • ईरान ने ट्रंप की हत्या करने पर रखा 8 करोड़ डॉलर का इनाम

ईरान ने ट्रंप की हत्या करने पर रखा 8 करोड़ डॉलर का इनाम

सरकारी टीवी के अनुसार, कासिम की हत्या के जवाब में व्हाइट हाउस पर हमला करने की धमकी भी दी गई है। तेहरान। ईरान के रेवोलुशनरी गार्ड के जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या से इराक सहित पूरे मध्य-पूर्व में गुस्सा फैल गया है, जहां अमेरिकी हमले के 17 साल बाद भी 5,000 से अधिक अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं। इराक की संसद ने रविवार को अमेरिकी बलों के निष्कासन के लिए गैर-बाध्यकारी संकल्प के पक्ष में मतदान किया। उधर, कासिम सुलेमानी की हत्या का बदला लेने की घोषणा की है। जनरल कासिम सुलेमानी के अंतिम संस्कार के एक आयोजक ने ईरान के हर नागरिक से कहा है कि वह एक डॉलर दान दे। इससे मिलने वाली रकम का इस्तेमाल उस शख्स को इनाम देने के लिए किया जाएगा, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या करेगा। बताया जा रहा है कि ट्रंप की हत्या के लिए आठ करोड़ डॉलर का इनाम रखा गया है। ईरान के सरकारी टीवी के अनुसार, कासिम की हत्या के जवाब में व्हाइट हाउस पर हमला करने की धमकी भी दी गई है। कासिम की हत्या के लिए ड्रोन हमला करने का आदेश खुद राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया था और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी निंदा भी हुई है। सप्ताहांत में अन्य बयानबाजी के साथ ही ट्रंप ने यह धमकी भी दी थी कि यदि अमेरिकी संपत्ति या अमेरिकी नागरिक पर हमला किया गया, तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ईरानी सांस्कृतिक स्थल सहित 52 जगहों को अमेरिकी सेना ने निशाने पर ले रखा है, जहां बहुत तेजी से और बहुत जोरदार तरीके से हमला किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन की उन चिंताओं को भी खारिज कर दिया कि किसी भी देश के सांस्कृतिक स्थानों को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत युद्ध अपराध है। इतना ही नहीं ट्रंप ने इराक को भी चेतावनी दी कि अगर वह बगदाद में अमेरिकी हवाई हमले के जबाव में अमेरिकी सैनिकों को निष्कासित करता है, तो उस पर सख्त आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]