Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • आइशी घोष भोपाल में बोलीं, यहां की चिंगारी को मैं JNU तक ले जाऊंगी

आइशी घोष भोपाल में बोलीं, यहां की चिंगारी को मैं JNU तक ले जाऊंगी

। Aishe Ghosh भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के इकबाल मैदान में नागरिक संशोधन कानून (CAA) के विरोध में किए जा रहे आंदोलन में गुरुवार को JNU छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष (Aishe Ghosh) भी पहुंची। इस दौरान घोष ने विखंडन की राजनीति से देश को तोड़ने का काम किया जा रहा है। इस काले कानून के खिलाफ भोपाल ने जो चिंगारी जलाई है, उसे जवाहरलाल नेहरू यूनीवर्सिटी ले जाने आई हूं। JNU में भी जब-जब गलत के खिलाफ आवाज उठाई उसे दबाने की कोशिश की गई। जब-जब चुनाव आता है तो जेएनयू के मुद्दे को उठाते हैं। हमें दुश्मन बताते हैं। Aishe Ghoshने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ चुनाव की नहीं है, ये वजूद की लड़ाई है। सरकार ने देश की जनता से काले धन लाने, बेरोजगारी हटाने और नक्सलवाद को खत्म करने का वादा किया था। इन्हें पूरा कर पाने में केंद्र सरकार असफल रही। उन्होंने कहा कि हम लड़ेंगे भी, पढ़ेंगे भी। नागरिक संशोधन कानून को जरूर रोकेंगे। इससे पहले महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दो मिनट के मौन के बाद सीएए के खिलाफ नारेबाजी की गई। पत्रकार आरफा खानम शेरवानी ने कहा कि देश में नफरत की राजनीति की जा रही है। यह हिंसक की राजनीति देश के माहौल के बेहद खतरनाक है। देश में दो सोच लगातार एक दूसरे से लड़ रही हैं। एक सोच गोडसे तो दूसरी गांधी की है। उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि हम गांधी की सोच को जिंदा रख पाएंगे? आज भोपाल और पूरे देश में हौसला, हिम्मत, उम्मीद है, लेकिन खौफनहीं है। कार्यक्रम में जामिया मिलिया विवि के छात्र नेता भी पहुंचे थे।

मालवांचल

[ View All ]

कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ढीमरखेड़ा महिला बाल विकास भव्य कार्यक्रम आयोजित।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @कार्यवेक्षक सम्मेलन एवं होली मिलन 14 मार्च को।

7 किलो अफीम तस्कर को 11 वर्ष का सश्रम कारावास।

जवाद एनडीपीएस विशेष न्यायालय ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को 31-31 वर्ष के सख्त कैद की सजा सुनाई।

कुल्हाड़ी से मारपीट करने वाले चार आरोपीगण 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास।

घातक हमला कर ऊंगली तोड़ने वाले 3 आरोपीयों को 06-06 माह के कारावास से दंडित किया।

डोडाचूरा तस्कर को 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02 लाख रूपये अर्थदण्ड।

नीमच केंट को मिली सफलता , बंगला नम्बर 48 में स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त।

विडियो

[ View All ]