Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • शादी की खुशिया बदली मातम में, होटल राज पैलेस मैनेजमेंट की बडी लापरवाही, देखिए होटल में रुकी महिला के साथ ऐसा क्या हुआ कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ी

शादी की खुशिया बदली मातम में, होटल राज पैलेस मैनेजमेंट की बडी लापरवाही, देखिए होटल में रुकी महिला के साथ ऐसा क्या हुआ कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ी

नीमच बघाना थाना क्षेत्र में स्थित होटल राज पैलेस में आज एक महिला कि सुबह मौत की सूचना से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बघाना थाना प्रभारी आरसी डांगी व उनकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची ओर पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निम्बाहेड़ा का परिवार अपने बेटे की शादी के लिए नीमच आया हुआ था और रात्रि में होटल राज पैलेस में रुके हुए थे इसी दौरान सुबह महिला किसी काम से बाहर निकल रही थी तभी रास्ता भटकने से महिला लिफ्ट के पास ही नीचे गिरी जिसमें पानी भरे होने के कारण महिला की मौत हो गई। पूरे मामले में होटल मैनेजमेंट की बहुत बड़ी लापरवाही निकलकर सामने आ रही है जिसके चलते सही व्यवस्था न होने से एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी। मृतक महिला का नाम अनुराधा पति देव किशन माहेश्वरी उम्र 47 वर्ष निवासी निम्बाहेड़ा बताया जा रहा है। बघाना पुलिस ने शव का पीएम करा कर परिजनों को सौंपा तो वही मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]