Follow Us

  • Home
  • /
  • राजनीती
  • /
  • पटपड़गंज से 10 राउंड तक पीछे रहने के बाद जीते मनीष सिसोदिया

पटपड़गंज से 10 राउंड तक पीछे रहने के बाद जीते मनीष सिसोदिया

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने पटपड़गंज सीट से जीत दर्ज कर ली है। हालांकि उन्हें कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा। वे 10 राउंड तक पीछे रहे और 11वें राउंड के बाद बमुश्किल बढ़त हासिल कर सके। 11वें राउंड में लगभग 800 वोटों से आगे हुए फिर 12वें राउंड में 2196 वोट की बढ़त हासिल की। उनका मुकाबला भाजपा के रवि नेगी से रहा। उनके सामने कांग्रेस ने लक्ष्मण रावत को मैदान में उतारा है। बताते चलें कि 2015 में पटपड़गंज सीट पर मनीष सिसोदिया ने 75,477 वोट हासिल कर भाजपा के विनोद कुमार बिन्नी को 28,761 वोटों से हराया था। कांग्रेस के अनिल कुमार को 16,260 वोट मिले थे। जीत हासिल करने के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा, मैं दोबारा विधायक बनकर खुश हूं। भाजपा ने नफरत की राजनीति करने की कोशिश की, लेकिन दिल्ली के लोगों ने काम करने वाली सरकार चुनीं। त्रिलोकपुरी विधानसभा चुनाव परिणाम : आम आदमी पार्टी की तरफ से इस बार रोहित सिंह महरौलिया, भाजपा से किरन वैद्य और कांग्रेस की तरफ से विजय कुमार चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। बताते चलें कि 2015 के चुनाव में त्रिलोकपुरी सीट पर आप के उम्मीदवार राजू धींगान ने भाजपा के उम्मीदवार किरन वैद्य को 29,754 वोटों से हरा दिया था। राजू धींगन को कुल 74,907 वोट मिले थे। कांग्रेस के प्रत्याशी ब्रह्म पाल को 4,149 वोट मिले थे। कोंडली विधानसभा चुनाव परिणाम : इस बार आम आदमी पार्टी ने वर्तमान विधायक मनोज कुमार की जगह कुलदीप कुमार पर दांव लगाया है। वहीं, भाजपा ने राजकुमार ढिल्लो और कांग्रेस ने अमरीश गौतम को मैदान में उतारा है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]