Follow Us

  • Home
  • /
  • राजनीती
  • /
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानो को लेकर राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। मनोज तिवारी ने ली नतीजों की जिम्मेदारी, संजय सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना

दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानो को लेकर राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। मनोज तिवारी ने ली नतीजों की जिम्मेदारी, संजय सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर अब धीरे-धीरे तस्वीर साफ होने लगी है। अब तक सामने आए रुझानों में दिल्ली की सत्ता पर एक बार फिर आम आदमी पार्टी काबिज होती नजर आ रही है। AAP को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है। इसी बीच राजनीतिक दलों की ओर से प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी है। इस बार चुनाव में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला था। अब तक आए रुझानों के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा जो भी नतीजा आएगा उसकी जिम्मेदारी उनकी होगी। आप नेता संजय सिंह ने कही यह बात दिल्ली के चुनाव नतीजों का रुझान अब लगभग स्पष्ट हो चुका है। राज्य में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती नजर आने लगी है। इस बीच आप नेता संजय सिंह भाजपा पर हमलावर हुए हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के बेटे हैं। वहीं भाजपा को लेकर सिंह बोले कि भाजपा ने नफरत फैलाने का काम किया है। मनोज तिवारी ने कही यह बात दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा 'रुझान दिखा रहे हैं कि आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच बड़ा अंतर है, अब भी वक्त बाकी है। हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है। जो भी नतीजा आएगा, प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते उसकी सारी जिम्मेदारी मेरी है।' अखिलेश यादव ने कही यह बात दिल्ली के चुनाव नतीजे सामने आने लगे हैं। आम आदमी पार्टी की जीत पर समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव ने अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। उन्होंने दिल्ली की जनता को नफरत और तोड़ने की राजनीति को खारिज करने पर धन्यवाद भी दिया। अखिलेश ने कहा इस चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा किसी बाग को याद नहीं रखेगी। कांग्रेस ने दी यह प्रतिक्रिया दिल्ली चुनाव के अब तक के सामने आए रुझानों में कांग्रेस का एक बार फिर पूरी तरह से सूपड़ा साफ होता नजर आ रहा है। अब तक के रुझानों में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है। इस बीच कांग्रेस सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष अधीररंजन चौधरी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा 'सब जानते हैं कि आम आदमी पार्टी तीसरी बार सरकार में लौटेगी। कांग्रेस की हार अच्छा संदेश नहीं देगी। AAP की जीत भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ है और उनका साम्प्रदायिक एजेंडा असरदार था।'

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]