Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया काशी-महाकाल एक्सप्रेस का उद्घाटन , ट्रेन तीन ज्योतिर्लिंग वाराणसी में काशी विश्वनाथ, उज्जैन में महाकालेश्वर और इंदौर के पास ओंकारेश्वर को जोड़ेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया काशी-महाकाल एक्सप्रेस का उद्घाटन , ट्रेन तीन ज्योतिर्लिंग वाराणसी में काशी विश्वनाथ, उज्जैन में महाकालेश्वर और इंदौर के पास ओंकारेश्वर को जोड़ेगी।

इंदौर/वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से लखनऊ और इलाहाबाद के रास्ते इंदौर के लिए काशी-महाकाल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया। एसी बोगियों वाली यह ट्रेन 20 फरवरी से नियमित रूप से चलेगी। यह देश की तीसरी कॉरपोरेट ट्रेन है, जिसका संचालन तेजस की तरह आईआरसीटीसी के पास रहेगा। ट्रेन तीन ज्योतिर्लिंग वाराणसी में काशी विश्वनाथ, उज्जैन में महाकालेश्वर और इंदौर के पास ओंकारेश्वर को जोड़ेगी। ट्रेन सप्ताह में दो दिन लखनऊ और एक दिन प्रयागराज होकर चलेगी। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योग आदित्यनाथ सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। समय सारिणी - ट्रेन 82401 मंगलवार व गुरुवार को दोपहर 2:45 बजे वाराणसी से चलकर शाम 7:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से कानपुर, बीना, भोपाल, उज्जैन होते हुए अगले दिन सुबह 9:40 बजे इंदौर पहुंचेगी। - ट्रेन 82402 इंदौर से बुधवार व शुक्रवार सुबह 10:55 बजे चलकर रात 11:40 बजे कानपुर, 1:20 बजे लखनऊ होते हुए सुबह छह बजे वाराणसी पहुंचेगी। - ट्रेन 82403 हर रविवार दोपहर 3:15 बजे वाराणसी से चलकर इलाहाबाद होते हुए अगली सुबह 9:40 बजे इंदौर पहुंचेगी, जबकि 82404 एक्सप्रेस हर सोमवार सुबह 10:55 बजे इंदौर से चलकर रात 11:40 बजे कानपुर, 2:35 बजे इलाहाबाद होते हुए सुबह पांच बजे वाराणसी पहुंचेगी। खासियत - यात्रियों को शाकाहारी भोजन ही मिलेगा। - हर बोगी में बेडरोल, हाउसकीपिंग और सुरक्षा कर्मी रहेंगे। - स्टेशनों पर करंट रिजर्वेशन आरक्षण चार्ट बनने के बाद भी ट्रेन छूटने के पांच मिनट पहले तक होगा। - ट्रेन निरस्त होने पर कंफर्म व वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को ऑटोमेटिक फुल रिफंड मिलेगा। - ट्रेन में टूर पैकेज भी होगा।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]