Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • दिल्ली में भारी हिंसा, आगजनी, गोलीबारी, 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू

दिल्ली में भारी हिंसा, आगजनी, गोलीबारी, 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू

रविवार को यह हिंसा तब भड़की थी, जब सीएए के समर्थन कर रहे एक गुट पर हमला कर दिया गया था। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर दिल्ली में दूसरे दिन भी हिंसा हो रही है। यहां के Maujpur और Jafrabad में सीएए समर्थक और इसका विरोध करने वाले आमने सामने हैं। कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया है। भारी पत्थरबाजी हो रही है। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस छोड़ना पड़ रही है। इस बीच, एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर राजधानी के हालात पर चिंता जताई है और शांति की अपील की है। जानिए पूरा हाल - पूर्वी दिल्लीः मौजपुर चौक के पास टायरों में आग लगाई गई। पेट्रोल बम्ब भी फेके गए हैं। बड़ी संख्या में पैरा मिलिट्री वहां पहुंचने वाली है। उत्तर पूर्वी जिले के दस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने अनिश्चित काल के लिए कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया। मृतक पुलिसकमी का नाम हेड कांस्टेबल रतनलाल है जो गोकुलपुरी में पोस्टेड थे। इस बीच, चांदबाद इलाके में फायरिंग की सूचना आ रही है। जाफराबाद रोड पर घरों को फूंका जा रहा है। घरों के नीचे दुकानें भी हैं। गोलियां चल रही हैं। पिस्टलें लहराई जा रही हैं। पुलिस के हाथ से मामला निकल चुका है। धार्मिक नारे लग रहे हैं। अब यह मामला CCA या एनआरसी का नहीं रहा। साम्प्रदायिक हो गया है। दुकानों के शटर तोड़े जा रहे हैं। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ी तक नही आ रही। पुलिस के समर्थन में नारे लग रहे हैं, और साथ मे पथरबाजी हो रही है। पुलिस सभी जगह देर से पहुंच रही है। प्रधानमंत्री मोदी की जय के लग रहे हैं। हालात इतने बिगड़ चुके और कर्फ्यू तक नहीं लगाया जा रहा है। जिन लोगों के मकान जाफराबाद रोड पर है वह बंधक बने हुए हैं। एक पेट्रोल पम्प में भी आग लगने की सूचना है।

मालवांचल

[ View All ]

कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ढीमरखेड़ा महिला बाल विकास भव्य कार्यक्रम आयोजित।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @कार्यवेक्षक सम्मेलन एवं होली मिलन 14 मार्च को।

7 किलो अफीम तस्कर को 11 वर्ष का सश्रम कारावास।

जवाद एनडीपीएस विशेष न्यायालय ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को 31-31 वर्ष के सख्त कैद की सजा सुनाई।

कुल्हाड़ी से मारपीट करने वाले चार आरोपीगण 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास।

घातक हमला कर ऊंगली तोड़ने वाले 3 आरोपीयों को 06-06 माह के कारावास से दंडित किया।

डोडाचूरा तस्कर को 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02 लाख रूपये अर्थदण्ड।

नीमच केंट को मिली सफलता , बंगला नम्बर 48 में स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त।

विडियो

[ View All ]