Follow Us

  • Home
  • /
  • राजनीती
  • /
  • भाजपा ने की 10 राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा, दो सीटें सहयोगी दलों को दी

भाजपा ने की 10 राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा, दो सीटें सहयोगी दलों को दी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्यसभा की दस सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। भाजपा की लिस्ट में बड़ा नाम ज्योतिरादित्य सिंधिया का है, जो बुधवार को भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इसके अलावा असम से भुवनेश्वर कालिता, बिहार से विवेक ठाकुर, गुजरात से अभय भारद्वाज और रमीलाबेन बारा, झारखंड से दीपक प्रकाश, मणिपुर से लिएसेंबा महाराज, महाराष्ट्र से श्रीमंत उदयन राजे भोंसले, राजस्थान से राजेंद्र गेहलोद, महाराष्ट्र से आरपीआई(ए) के रामदास आठवाले और असम से बीपीएएफ के बुस्वजीत डाइमरी को टिकट दिया है। राज्यसभा के उम्मीदवारों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पीएम मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय चुनाव समिति के दूसरे सदस्य मौजूद थे।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]