Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • जबलपुर में विदेश से लौटे 4 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में

जबलपुर में विदेश से लौटे 4 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में

जबलपुर। Corona virus effect in Madhya Pradesh मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण की शुरुआत जबलपुर से हुई। शुक्रवार शाम 4 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। जिला प्रशासन ने आपात बैठक बुलाई और वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए एक्शन प्लान पर चर्चा हुई।बताया जाता है कि तीन मरीज दुबई से और 1 मरीज स्विट्जरलैंड से लौटा है। ये 2 अलग अलग परिवार से हैं। कलेक्टर ने वायरस से संक्रमित चारों मरीजों को विक्टोरिया अस्पताल से मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराने के निर्देश दिए। विक्टोरिया अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती चारों मरीजों के थ्रोट स्वाब के नमूने जांच के लिए आईसीएमआर स्थित एनआईआरटीएच भेजे गए थे। शुक्रवार देर शाम एनआईआरटीएच द्वारा जारी थ्रोट स्वाब की रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें चारों को कोरोना वायरस पॉजीटिव बताया गया। कलेक्टर भरत यादव ने चार मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि करते हुए बताया कि मरीजों के स्वजन को भी क्वारंटाइन किया जाएगा। चारों कब दुबई यात्रा से लौटे थे। किस मार्ग से जबलपुर तक पहुंचे थे और संक्रमण की रिपोर्ट मिलने से पूर्व वे कहां-कहां गए, किन लोगों से मेलजोल किया इसका पता लगाया जा रहा है। उन सभी को क्वारंटाइन कर थ्रोट स्वाब के नमूने जांच के लिए लैब भेजे जाएंंगे। उन्होंने यह भी कहा कि संक्रमित मरीज जिन लोगों के संपर्क में रहे वे स्वेच्छा से अस्पताल पहुंचकर जांच कराएं। प्रदेश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अनुसार खुद सुरक्षित रहें और परिवार को भी सुरक्षित रखें। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलें, बिना कारण भीड़ इकट्ठी न होने दें। परिवार में यदि कोई सर्दी खासी का मरीज है तो उसको तुरंत डॉक्टर को दिखाएं और डॉक्टर की सलाह पर ही दवाई लें। जानकारों के अनुसार कोरोना से बचाव का सबसे बड़ा हथियार यही है कि आप स्वयं को सुरक्षित रखें। हो सके तो घर से बाहर न जाएं। हाथ धोकर ही घर में प्रवेश करें। सर्दी खांसी के मरीजों से दूरी बनाए रखें, स्वस्थ व्यक्ति को मास्क लगाने की आवश्यकता नहीं है। सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचें और किसी भी स्थिति में घबराएं नहीं। यदि विदेश से आने वाले या विदेशी व्यक्ति के संपर्क में आने वाले व्यक्ति की सूचना मिलती है तो तुरंत जिला प्रशासन, संबंधित थाने, स्वास्थ्य अमले को उपलब्ध कराएं। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम द्वारा संक्रमण को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कोरोना के संबंध में अपूर्ण और भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर भी निगाह रखी जा रही है, इसके लिए पुलिस की साइबर सेल लगातार काम कर रही है। सोशल मीडिया पर झूठी खबरें और भ्रामक सूचना देने वाले पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]