Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • उज्जैन में कोरोना वायरस पॉजिटिव महिला की मौत , इंदौर में चल रहा था कोरोना वायरस पॉजिटिव महिला मरीज का इलाज।

उज्जैन में कोरोना वायरस पॉजिटिव महिला की मौत , इंदौर में चल रहा था कोरोना वायरस पॉजिटिव महिला मरीज का इलाज।

उज्जैन। कोरोना से मध्यप्रदेश में पहली मौत की सूचना आ रही है। बुधवार सुबह जिन 5 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई थी, उसमें से उज्जैन निवासी 65 वर्षीय महिला की दोपहर 3 बजे मौत हो गई है। वो इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती थी। स्वजन ने मौत की पुष्टि की है। इससे पहले उज्जैन शहर में एक कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद उज्जैन में कर्फ्यू लगा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक महिला मरीज को 22 मार्च को उज्जैन के चैरिटेबल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, ज्यादा सर्दी-खांसी के बाद उसे माधव अस्पताल में शिफ्ट किया गया और इसके बाद कोरोना वायरस के लक्षण दिखने के बाद मरीज को इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया । जहां बुधवार सुबह उन्हें कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया। उज्जैन कलेक्टर ने कहा- सभी अपने घरों में रहें कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी शशांक मिश्र ने आमजन से अनुरोध किया है कि वह अपने घरों में रहें। कोरोनावायरस ने उज्जैन में दस्तक दे दी है इसलिए सतर्कता अत्यंत ही आवश्यक है। कलेक्टर ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को डॉक्टरों द्वारा होम क्वॉरेंटाइन के निर्देश दिए गए हैं तो वह इसका अनिवार्य रूप से पालन करें तथा घर में अलग कमरे में आइसोलेशन में रहे। उन्होंने कहा है कि सामान्य सर्दी खांसी के मरीज घबराएं नहीं और अपने-अपने घर में रहकर आइसोलेशन मेंटेन करें। लोग यदि बहुत जरूरी काम से बाहर निकलते हैं तो हैंड वॉश और मास्क का उपयोग करें । कलेक्टर ने कोरोना वायरस से लड़ाई में सभी लोगों से सहयोग का आह्वान किया है तथा कहा है कि वे शासन प्रशासन एवं स्वास्थय विभाग द्वारा दिए जाने वाले निर्देशों का कड़ाई से पालन करें ।घबराए नहीं घर में रहकर ही सुरक्षित रहें ।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]