Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • पीएम मोदी ने कहा,' 21 दिन की तकलीफ भविष्य को बेहतर बनाएगी,प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

पीएम मोदी ने कहा,' 21 दिन की तकलीफ भविष्य को बेहतर बनाएगी,प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस संकट की घड़ी में राज्य और केंद्र सरकार पूरा सहयोग कर रही है। मुझे सभी राज्य सरकारों पर पूरा भरोसा है। सामान्य स्थिति में हमारे सामने दिक्कत आती है। कोरोना जैसे संकट में हमको तकलीफ उठाकर भी विजय होना है। अभी हम जो तकलीफ उठा रहे हैं उसकी अवधि सिर्फ 21 दिन है। लेकिन कोरोना की वजह से जो दिक्कत होगी वह ज्यादा गंभीर होगी। कई जगह अस्पतालों में लोग काफी ज्यादा काम कर रहे हैं। उनको सोने का समय नहीं मिल रहा है। ऐसे लोगों को हमको सलाम करना चाहिए। कहीं पर कुछ दिक्कतें हो सकती है, लेकिन उन कमियों को लेकर उस सेक्टर को बदनाम नहीं करना है। जीवन आशा और विश्वास से चलता है। हमको प्रशासन को सहयोग करना चाहिए। स्वास्थ्यकर्मी, ऑफिस में काम करने वाले कर्मी, मीडियाकर्मी की सराहना करना चाहिए। आइए हम मिलकर गरीब लोगों का जिम्मा उठाएं। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना का इलाज हमको घर में नहीं करना है और हमको डॉक्टर से सलाह लेना है। कोरोना की अभी तक कोई कारगर दवाई नहीं बनी है इसलिए किसी भी तरह के लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टर को दिखाएं और उलकी सलाह के अनुसार इलाज करवाएं।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]