Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • इंदौर के नए इलाकों में फैल रहा कोरोना वायरस संक्रमण, इंदौर शहर की सघन बस्ती में मिले कोरोना वायरस मरीजों के बाद अब इसके मरीज नए-नए इलाकों से सामने आ रहे हैं।

इंदौर के नए इलाकों में फैल रहा कोरोना वायरस संक्रमण, इंदौर शहर की सघन बस्ती में मिले कोरोना वायरस मरीजों के बाद अब इसके मरीज नए-नए इलाकों से सामने आ रहे हैं।

Coronavirus in Indore : इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। कोरोना वायरस इंदौर शहर में लगातार पैर पसारता जा रहा है। अंबिकापुरी, सुखलिया, गांधीनगर, मोती तबेला जैसे नए-नए क्षेत्र इसकी जद में आते जा रहे हैं। इसीलिए प्रशासन को भी अपनी सावधानी और निपटने के साधन बढ़ाने पड़ रहे हैं। शहर के एकदम नए इलाकों के अलावा वायरस बेटमा जैसे ग्रामीण और अर्धशहरी इलाके तक पहुंच चुका है। ऐसे में माना जा रहा है कि अब तक रानीपुरा, दौलतगंज, चंदननगर और खजराना की सघन बस्तियों में उन्हीं परिवारों या उनके संपर्क में आने वाले रिश्तेदारों में घूम रहा कोरोना वायरस अब तेजी से फैल रहा है। नए इलाकों में कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिलने से शुक्रवार को जिला प्रशासन ने 11 और कंटेन्मेंट जोन बनाए हैं। इस तरह शहर में कुल जमा 30 कंटेन्मेंट जोन बनाए जा चुके हैं, जहां घर-घर दस्तक देकर कोरोना वायरस की तलाश की जा रही है। प्रशासन ने तय किया है कि इन इलाकों को मार्कर से चिन्हित किया जाएगा। इसके बाद इन्हीं एरिया में सर्वे किया जाएगा। ऐसा इसलिए किया जाएगा कि कुछ इलाकों में इतनी सघन आबादी है कि वहां 3 किलोमीटर के दायरे में हर घर का सर्वे करने में काफी वक्त लगेगा। इसलिए सर्वे में उन्हीं घरों को शामिल किया जाएगा, जो प्रभावित घर से नजदीकी रूप से जुड़े हैं। नए कंटेन्मेंट जोन के रूप में एरोड्रम रोड पर अंबिकापुरी कॉलोनी, गांधीनगर, मोतीतबेला, स्नेहलतागंज, उदापुरा, इकबाल कॉलोनी, चंदन नगर की गली नंबर-11, सुखलिया ए-सेक्टर, समाजवाद नगर, मेडिकल कॉलेज गर्ल्स हॉस्टल के अलावा बेटमा में सागौर कुटी रोड पर अल्सिफा मेडिकल स्टोर्स वाली गली को शामिल किया गया है। इस तरह देखा जाए तो कोरोना वायरस का फैलाव शहर से दूर बेटमा तक भी हो चुका है। कोराना वायरस का नए इलाकों में पाया जाना इस बात का संकेत है कि अब यह शहर में तेजी से पैर पसार सकता है। जूना रिसाला, बंबई बाजार और लोहारपट्टी के इलाके में पहुंचा संक्रमण अब तक कोरोना से अछूते रहे जूना रिसाला, बंबई बाजार और लोहारपट्टी जैसे अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाके भी महामारी की चपेट में आ गए हैं। लोहारपट्टी के 49 वर्षीय और जूना रिसाला गली नंबर दो में रहने वाली 45 वर्षीय महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। नए इलाकों में बंबई बाजार भी शामिल है। यहां के 40 वर्षीय पुरुष में बीमारी की पुष्टि हुई है। नईदुनिया ने शुक्रवार के अंक में जूना रिसाला में लॉकडाउन का पालन नहीं होने का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]