Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • इंदौर के लॉकडाउन में जब कोई नहीं आया तो मुस्लिम युवकों ने हिंदू महिला की अर्थी को दिया कंधा

इंदौर के लॉकडाउन में जब कोई नहीं आया तो मुस्लिम युवकों ने हिंदू महिला की अर्थी को दिया कंधा

इंदौर शहर की एक बस्ती साउथ तोड़ा में गंगा-जमुनी तहजीब देखने को मिली। यहां एक गरीब वृद्धा का निधन हो गया। लॉकडाउन के कारण रिश्तेदार नहीं आ पाए तो बस्ती के मुस्लिम युवकों ने अंत्येष्टि की तैयारी की। वे अर्थी को कंधा देकर श्मशान घाट ले गए और अंत्येष्टि का खर्च भी उन्होंने ही उठाया। कोरोना के इस दौर के बीच एक तरह जहां जज्बातों और रिश्तों की डोर कमजोर होती दिख रही है, वहीं इन युवकों ने भाईचारे की मिसाल कायम की। साउथ तोड़ा के जूना गणेश मंदिर के पास रहने वाली दुर्गा मां लकवे का शिकार हो गई थीं। उनके दो बेटे हैं। वे बड़े बेटे के पास रहती थीं। परिवार बहुत ही गरीब है। रात को उनकी मौत हो गई। जब यह बात बस्ती के असलम, अकील, सिराज, इब्राहिम, आरिफ को पता चली तो वे सोमवार सुबह दुर्गा के घर आए। परिवार के लोगों ने शव वाहन के लिए कॉल किया, लेकिन वाहन उपलब्ध नहीं हो सका। कोरोना के कारण बस्ती के दूसरे लोग शवयात्रा में शामिल होने से हिचक रहे थे। इसके बाद मुस्लिम युवकों ने अर्थी को कांधा दिया और घर से ढाई किलोमीटर तक ले गए। इस दौरान शारीरिक दूरी का भी पालन किया। असलम ने कहा कि शवयात्रा में शामिल होकर हमने कोई बड़ा काम नहीं किया। यह हमारा फर्ज था। जब हम बच्चे थे तो उनकी गोद में खेला करते थे। वे हमारे लिए मां जैसी ही थीं। उस परिवार को जो भी मदद लेगी, हम उसे देने के लिए तैयार रहेंगे। अर्थी को कंधा देते युवकों की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई। (नईदुनिया प्रतिनिधि)।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]