Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • कटनी जिले में अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया ट्रक, बाल-बाल बचे 42 मजदूर

कटनी जिले में अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया ट्रक, बाल-बाल बचे 42 मजदूर

इन दिनों जिले की सीमाओं से सैकड़ों मजदूर कई साधनों से अपने गांव जाने की जुगत में निकल रहे हैं। ऐसा ही मजदूरों को ट्रक में ले जा रहा एक वाहन स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत छपरा में सुबह -सुबह दुर्घटना ग्रस्त हो गया। इस ट्रक में 42 मजदूर सवार थे। चालक को नींद की झपकी आ गई थी और ट्रक दुर्घटना ग्रस्त हो गया। स्लीमनाबाद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5 बजे छपरा नाके के पास ट्रक क्रमांक यूपी 70 टी 7947 दुर्घटना ग्रस्त हो गया। यह भिवंडी मुंबई से प्रतापगढ़ यूपी जा रहा था। इसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर वह सड़क के दूसरे छोर में गड्ढे में जा घुसा। प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक को इस दौरान झपकी आ गई थी। इस दुर्घटना में ट्रक में सवार मजदूरों को मामूली चोटें आई हैं। मौके पर राजस्व अधिकारी और पुलिस बल ने पहुंचकर ट्रक से बाहर निकाला। इसमें 7 मजदूरों को ज्यादा चोटें। इन्हें एंबुलेंस से सिहोरा अस्पताल भिजवाया गया। यहां उनका प्राथमिक उपचार हुआ। इसके बाद जिला कलेक्टर के निर्देश पर उक्त मरीजों को छपरा से एक बस क्रमांक एम पी 21 पी 0232 से द्वारा मध्य प्रदेश की सीमा तक भेजने की व्यवस्था की गई। हालांकि मजदूर लोग अपने वाहन में जाना चाहते थे लेकिन जिला कलेक्टर के निर्देश पर एक बस में उन मजदूरों को भेजा गया। यहां समाजसेवी संजय जैनके द्वारा भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए गए। सुबह सुबह हुई घटना की खबर मिलते ही नायब तहसीलदार राजीव मिश्रा, एसडीओपी पीके सारस्वत टीआई सीके तिवारी, ईएसआई डीडी द्विवेदी, अश्वनी यादव, अरविंद कुशवाहा सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। बाल-बाल बच गए कर्मचारी कटनी जिले की छपरा चेक पोस्ट पर एएसआई मार्को व आरक्षक गजेंद्र सिंह सड़क इस हादसे में बाल-बाल बच गए। स्लीमनाबाद थाना प्रभारी सीके तिवारी ने बताया कि ट्रक चालक को नींद का झोंका आने के कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया। इससे वह चेक पोस्ट पर लगे सीसी कैमरे को तोड़ते हुए रोड से नीचे उतर गया। इस हादसे में मजदूर घायल हुए हैं और पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]