Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • पिछले जन्म के पिता ने बताया खजाने का रास्ता, पाने के लिए खोदी 15 फुट लंबी सुरंग, पहुंच गया पड़ोसी के घर

पिछले जन्म के पिता ने बताया खजाने का रास्ता, पाने के लिए खोदी 15 फुट लंबी सुरंग, पहुंच गया पड़ोसी के घर

जयपुर। खजाने का नाम सुनते ही कोई भी उसे पाने की कोशिश में लग जाएगा। राजस्थान के बूंदी जिले में भी ऐसा ही हुआ है जहां नैनवां कस्बे में जमीन में गढ़ा खजाना पाने की लालच में एक युवक ने 15 फुट लंबी सुरंग खोद डाली। मजेदार बात यह है कि युवक के अनुसार इस खजाने की जानकारी इस शख्स को इसके पिछले जन्म के पिता ने दी थी। इस सुरंग का पता तब चला जब यह शख्स खजाने की तलाश करता-करता सुरंग समेत पड़ोसी के घर में पहुंच गया। इसके बाद पड़ोसी ने तुरंत पुलिस के पास जाकर शिकायत की और काम रुकवाया। बताया जा रहा है कि यह युवक 2 माह से चुपचाप इस काम में लगा हुआ था। रविवार को जब पड़ोसी को मकान के नीचे से जब कुछ अजीब आवाज सुनाई दी तो उसने पता लगाया और जो कुछ देखा उसे देख कर उसके होश उड़ गए। दरअसल, सुरंग खोदने वाला यह युवक मंदबुद्धि बताया जाता है। पुलिस ने जब इससे पूछताछ की तो उसने जो बात कही उसने सभी को हैरान कर दिया। इस शख्स का दावा है कि उसके पूर्व जन्म के पिता ने इस खजाने की जानकारी दी थी। शख्स ने दावा किया कि वो पिछले जन्म में गुर्जर परिवार में जन्मा था। उस समय उसके पिता रहे शख्स की आत्मा ने सपने में आखर उसे इस जगह खजाना होने की जानकारी दी थी जिसके बाद उसने खुदाई शुरू की। पुलिस ने सुरंग खोदने वाले की बातें सुनने के बाद हालात को समझते हुए तत्काल सुरंग को बंद करवा दिया और युवक पाबंद कर दिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है कि यह युवक वाकई में मदंबुद्धि है या फिर ऐसा दिखावा कर रहा है। दूसरी तरफ उसके द्वारा खजाने की तलाश में सुरंग खोदने की घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]